अलीराजपुर लाइव डेस्क । ग्रामीणो को संबोधित करते सीईओ जिला पंचायत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर द्वारा उदयगढ़ जनपद की ग्राम पंचायत तलावद में रात्रि चौपाल बैठक ली । बैठक में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ साथ व्यक्तिगत भागीदारी पर भी जोर दिया गया । ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिसका तत्काल निराकरण महोदय द्वारा किया गया । उन्होंने शौचालय निर्माण पर विशेष जोर दिया ,एवम् खुले में शौच की प्रथा बंद करने हेतु समझाइश दी क्योंकि खुले में शौच की समस्या से व्यक्ति ही नही समाज का भी आर्थिक ,सामाजिक विकास बाधित होता है । ग्रामीणों ने उक्त पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की । Post navigation जो जहर पीता है वहीं नीलकण्ठेश्वर हैं-अर्पणा नन्दजी सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन