अलीराजपुर Live के लिए ” CRIME रिपोर्टर ” मुकेश परमार ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के जोबट मे खट्टाली रोड पर एक खेत मे बैठकर जुआ खेल रहे लोगो को पुलिस ने धर दबोचा है ओर उनके पास से 37730 रुपये नगद ओर ताश बरामद हुए है । एसपी कुमार सोरभ ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि जोबट निवासी ” निलेश” इस जुंऐ का संचालक था ओर उसके साथ पंकज महाजन ( टांडा ) ; वाहिद ( झाबुआ ) ; सोनु जैन ( टांडा ) ; राहुल पंवार ; भोपूं जैन ( टांडा ) ; कैलास परमार ” कलयाणपुर शामिल है । इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दज॔ कर लिया गया है । इसी तरह पुलिस ने गांधी चोक के पास सट्टा खाते भरत पिता संतोष राठौड निवासी जोबट को गिरफ्तार कर लिया है । उसके पास से नगदी ओर सट्टा परची बरामद की गयी है । पुलिस के अनुसार यह एजेंट था लेकिन इसके बयान के आधार पर कल इसके मुख्य संचालक से पूछताछ हो सकती है । Post navigation शरद पूर्णिमा पर सुर-ताल ने छेड़ी तान, देर रात नहीं थमे पैर नानपुर में डेंगू के मरीज करवा रहे बड़ौदा में इलाज, स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है दवाइयां