जितेंद्र वर्मा, जोबट नगर परिषद जोबट द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कृष्ण मंदिर से गांधी चौक वार्ड क्रमांक 2 की गली में नालियों की सफाई कराई गई। लंबे समय से नालियों में जमा कचरा एवं गाद को फायर ब्रिगेड के हाई-प्रेशर पानी की सहायता से बाहर निकाला गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था पुनः सुचारू हो गई। सफाई अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इसी कड़ी में मुख्य मार्ग पर नियमों का उल्लंघन कर सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण फैलाने, कचरा डालने तथा स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने वाली दुकानों पर चालानी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता अभियान और चालानी कार्रवाई का उद्देश्य नागरिकों में जागरूकता लाना तथा नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। “स्वच्छ जोबट, स्वस्थ जोबट” के संकल्प को साकार करने के लिए नगर परिषद ने सभी नागरिकों से स्वच्छता नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। Post navigation बाबा साईं होटल सुसाइड मामले को लेकर जोबट थाने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सदाशिव भंवरिया, निष्पक्ष जांच की मांग कलेक्टर नीतू माथुर ने जोबट क्षेत्र के ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण