जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट से बड़ी खबर सामने आई है। नगर के श्री रिसॉर्ट गार्डन में देर दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से आरके टेंट हाउस का लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260509-WA0018.mp4 बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सोफा, कूलर, टेबल, कुर्सियां और कारपेट सहित अन्य टेंट सामग्री आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही जोबट नगर परिषद की टीम आग बुझाने की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। Post navigation भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले हुए सम्मानित