मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में इन दिनों कोरोना महामारी का तांडव जारी है जिससे आम्बुआ भी अछूता नहीं रह गया। जोबट नगर पालिका की संवेदनशील अध्यक्षा तथा भाजपा नेता दीपक चौहान द्वारा पहल करते हुए आम्बुआ में सेनीटाइजर का छिड़काव किया गया साथ अंशुल विद्या मंदिर जोबट द्वारा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध होने की सूचना भी हमारे प्रतिनिधि को दी। जैसा की विदित है चारों तरफ कोरोना महामारी की त्राषदी मे नागरिक पिस रहे हैं वायरस के फैलाव को रोकने हेतु नगर पालिका परिषद जोबट की अध्यक्षा एवं पूर्व अध्यक्ष दीपक चौहान ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आज आम्बुआ में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया ताकि वायरस के हवा फैल रहे संक्रमण को रोका जा सके । दीपक चौहान ने दूरभाष पर हमारे प्रतिनिधि को बताया कि उनकी संस्था ने ऑक्सीजन के गैस सिलेंडरों की व्यवस्था की है जिस किसी मरीज को जान का खतरा हो तथा गैस उपलब्ध ना हो तो वह तत्काल संपर्क कर सिलेंडर ले जाए क्षेत्र में यह एक जनहित का महत्वपूर्ण इनकी संस्था द्वारा किए जाने से राहत भरी खबर कही जा सकती है ।आम्बुआ के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद जोबट अध्यक्षा तथा दीपक चौहान का आभार माना है। Post navigation विधायक पटेल ने सोंडवा तहसील के लिए 13 लाख 75 हजार रूपए की लागत वाली सर्वसुविधायुक्त एंबुलेस की स्वीकृत उपचुनाव के जरिऐ अपना 16 वा विधायक चुनेगी जोबट विधानसभा इलाके की जनता