सुनील खेड़े। जोबट आलीराजपुर जिले के जोबट थानाक्षेत्र कालिखेतार गांव में आज देर शाम एक कार अचानक असन्तुलित होकर पलट गई, घटना में कार चालक झाबुआ के खेल शिक्षक चेतन परमार निवासी झाबुआ की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जोबट ओर उदयगढ़ के बीच कालिखेतार गांव में यह हादसा हुआ हैं। मौक़े पर पहुंचे थानाप्रभारी डीएसपी आशीष ने मृतक को बाहर निकाला। उनको तत्काल जोबट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि शायद वो अपने दोस्तों के साथ उमराली भगोरिया देखने गए थे, जहां से वह अकेले झाबुआ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस द्वारा ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। Post navigation निस्तार तालाब निर्माण में जेसीबी से हो रहे कार्य पर विधायक भूरिया ने औचक निरीक्षण किया जताई नाराजगी अगर आप जोबट में रहते है, तो यह खबर आपके लिए है; लाकडाउन में मिलेगा फायदा