आलीराजपुर Live Desk आलीराजपुर जिले के जोबट में आज हुए घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस आलीराजपुर ने बड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा है कि प्रशासन गुंडाराज चला रहा है, मनमानी करने पर उतारू है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरीके से आज जोबट में बोहरा समाज के एक गरीब व्यापारी के साथ बदसलूकी की गई, बल्कि समय से पहले उसकी दुकान करने के लिए दबाव डाला गया और बाद में परेशान व्यापारी और उसके परिवार के 2 अन्य सदस्यों पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने और धारा 181 के तहत झूठी एफआईआर एसडीएम की ओर से करा दी गई। जो कि लोकतंत्र की हत्या है और प्रशासन की गुंडागर्दी है। महेश पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम केंद्रीय मंत्री के दामाद है तो मनमानी करते है, इसका जिला कांग्रेस भरपूर विरोध करेगी तथा मुख्यमंत्री के पुतले जलाये जाएंगे साथ ही आलीराजपुर के मंदिर में प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस व्यापारियों के साथ है और उनके साथ होने वाले किसी भी अन्याय का हर स्तर पर विरोध करेगी। Post navigation Previous Post कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों की स्क्रीनिंग वितरित किया त्रिकुट चूर्ण