अर्पित चोपड़ा, खवासा

 अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बूथ प्रभारी नियुक्त किए है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों को बूथ का प्रभार दिया गया है। इसी क्रम में खवासा निवासी जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नंदलाल मैण को भी प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा प्रभारियों को जारी पत्र में शीघ्र अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर ब्लॉक, मंडल, बूथ सेक्टर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से मीटिंग कर उन्हें कार्य सौपने और भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मैण ने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन कर कार्य करूँगा। जिला किसान कांग्रेस जोबट उपचुनाव में प्रभावी प्रचार करेगी। जोबट में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *