मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ विधानसभा क्षेत्र जोबट में आगामी महीनों में उपचुनाव होना है जिसकी तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है इसी कड़ी में काग्रेस पार्टी की ओर से श्री रवि जोशी 16 जुलाई को आम्बुआ सेक्टर में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी तथा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे हमारे आम्बुआ संवादाता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जोबट की कर्मठ विधायक सुश्री कलावती भूरिया के निधन से रिक्त हुई सीट पर अति शीघ्र चुनाव होने की संभावना है कांग्रेस पार्टी अपनी इस सीट को अपने पास पुनः रखने की तैयारी कर रही है पार्टी द्वारा अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है इस सीट पर किसे टिकट दिया जाए तथा जिसे टिकट मिले उसके साथ सभी मिलकर जीत दिलाने हेतु जी जान से मेहनत करें आम्बुआ में 16 जुलाई को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रवि जोशी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे प्रत्याशी बाबद रायशुमारी के साथ-साथ आगामी चुनाव में किस तरह की रणनीति अपनाई जाए सेक्टर तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम की तैनाती घोषित पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की सीख भी देंगे कार्यक्रम कृषि उपज मंडी भीलवट मार्ग पर रखा गया है विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को (कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ) उपस्थित रहने की अपील की गई है। Post navigation रफ्तार का कहर:ट्रक से टक्कर में पेपर वाहन के उड़े परखच्चे; 2 की मौत … कृषि विस्तार अधिकारी के अभाव के कारण कृषक परेशान