फिरोज खान, अलीराजपुर जोबट विधायक कलावती भूरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनपद पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत हुए निर्माण कार्यों की जांच की मांग सीईओ जिला पंचायत से की है। वही जोबट के बलेडी, उम्दा, छोटी खट्टाली, कोसदुना, कट्ठीवाड़ा के तहत आने वाले ग्राम पंचायत राठौड़ी, काबरीसेल, हवेलीखेडा, वेज, वाव, चंद्रशेखर आजाद नगर के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों में झीरण, अमनकुआं, छोटीपोल, डूंगलावानी, छोटीफाटा, उदयगढ़ में थांदला, जाम्बूखेड़ा, खंडालाराव, रतनपुरा तथा अलीराजपुर जिले की ग्राम पंचायत पलासदा, मसनी, दुदलवाट में जांच की मांग की है। सीईओ जिपं पंचायत जांच अधिकारियों की टीम बनाकर उक्त ग्रामों में जाकर 15 दिन में जांच कर कार्यालय को स्पष्ट अभिमत व तथ्यात्मक प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। ) Post navigation पूर्व विधायक स्व. वेस्ता पटेल की स्मृति में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नपा शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन, नपा नवीन भवन में होगा संचालित