झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा ग्रीष्मकाल में आमजन को शुद्ध और शीतल जल देने के उद्देश्य से एक प्याऊ का शुभांरभ स्थानीय बस स्टैंड पर गुरुवार को किया गया। समारोह के अतिथि वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र घोड़ावत ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पूर्व उपस्थित समस्त सदस्यों ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। ग्रुप के सचिव हितेश शाहजी और प्रवीण मेहता ने बताया कि पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को शीतल जल उपलब्ध करवाया जाएगा। गौरतलब है कि गु्रप का गठन हुए मात्र डेढ़ वर्ष हुए है और ग्रुप के बैनर तले इतने अल्प समय में ही कई धार्मिक, सामाजिक एवं सोश्यल सेवाएं दी गई है। प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर गु्रप के अध्यक्ष हेमन्त श्रीमाल, उपाध्यक्ष रवि लोढ़ा, सहसचिव चंचल भंडारी, प्रदीप गादिया, प्रवीण पालरेचा, अनिल भंसाली, चिराग घोड़ावत, विक्की छिपानी, संदीप शाहजी, रतनलाल दख, प्रतीक पावेचा, संजय चौरडिय़ा, महावीर चौरडिय़ा आदि सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Post navigation लायंस क्लब के रीजन कॉन्फ्रेंस में सेवा कार्यों का उठाया बीड़ा बीएसएनएल की फिसड्डी सेवाओं से त्रस्त हुए उपभोक्ता