Jhabua लाइव desk
जैन सोशल ग्रुप मैत्री पेटलावद के अप्रैल से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र 2019-21 के लिए कार्यकारिणी के गठन हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम झोन कॉडिनेटर चेतन कटकानी ने फेडरेशन से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान अध्यक्ष रत्नेश मोदी ने चालू सत्र में ग्रुप द्वारा आयोजित गतिविधियों का ब्योरा दिया, जिसके बाद सभी सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों को चुना गया जिनमें अध्यक्ष नवीन मुरार, सचिव राहुल भंडारी, उपाध्यक्ष- आशीष तलेसरा, राहुल पटवा, कोषाध्यक्ष आदित्य भंडारी, सह सचिव रीना मूथा, प्रतीक निमजा, सह कोषाध्यक्ष अंकित कटारिया, गौरव भंडारी, पीआरओ दिनेश मांडोत, मीडिया प्रभारी अंकित कटकानी, मयंक बाफना, सांस्कृतिक समिति रिंकन बरवेटा, अंकिता मूथा, डॉली मोदी, बीना तलेसरा, हर्षल पटवा, खुशबू मेहता, प्रियंका कटकानी, दीपिका भंडारी, रूपाली चाणोदिया मनोनीत किए गए, तो वहीं मुख्य परामर्शदाता नितेश मूथा, संजय चाणोदिया, रत्नेश मोदी, निलेश चाणोदिया, चेतन कटकानी, संजय बरवेटा, राजेश भंडारी का मनोनयन किया गया। उक्त सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर कीर्तिश चाणोदिया, विपुल सोलंकी, नमन मूथा, कीर्तिश वोरा, संदीप पटवा आदि ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव नितेश मूथा ने किया।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *