लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया बामनिया- जैन परंपरा में सामायिक एक सर्वमान्य अनुष्ठान है, 3 जनवरी रविवार को बामनिया के प्रशांत प्रिंस मार्ग पर स्थित मांगलिक भवन में जैन समाज द्वारा सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया । जैन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में विश्व मैत्री के उत्सव के रूप में एकजुट करने उद्देश्य से जैन सामायिक फेस्टिवल, का आयोजन का आज नववर्ष 2021 के प्रथम रविवार 3 जनवरी को आव्हान किया, जिसमे देश सहित विदेश के भी जैनी एक समय एक साथ एक सामायिक एक संदेश के नारे के साथ आज रविवार को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक एक्रत्रित हो कर अपनी अपनी विधि से सामायिक व महामंत्र नवकार का जाप किया गया। इस सामयिक फेस्टिवल के दिन के अवसर पर बामनिया नगर में भी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा बामनिया के तत्वावधान में जैन सामयिक महा फेस्टिवल का आयोजन रखा गया जिसमें आज मांगलिक भवन पर प्रातः8 बजे 9 तक नवकारसी का आयोजन रखा एव 9 से 10 बजे तक मे सामायिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के सकल जैन समाज के जैनियों ने भाग लेकर इस आयोजन में 126 सामायिक करते हुए आयोजन को भव्यता के साथ सफलता प्रदान की इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष महेंद्र मेहता एवं महिला मंडल की अध्यक्षा मनोरमा कमलेश बम का विशेष योगदान रहा । Post navigation अनाज व्यापारी का डेढ लाख रुपये से भरा बैग चोरी हुआ हाईरेंज शराब की 150 बाटले आयसर से बरामद ; चालक गिरफ्तार