अर्पित चोपड़ा खवासा

जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य, सुश्रावक रतनलाल चाणोदिया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। धार्मिक, व्यवहार कुशल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री चाणोदिया के निधन से समाज और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री चाणोदिया की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 8 बजे निवास स्थान नारेला रोड बामनिया से निकलेगी। श्री चाणोदिया जिले के वरिष्ठ, दबंग पत्रकार और झाबुआ live के बामनिया संवाददाता लोकेंद्र चाणोदिया के पिताश्री थे।

चाणोदिया के निधन पर झाबुआ live परिवार भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *