झाबुआ live डेस्क ।

IMG-20150929-WA0246

ऑल इंडिया जैन जर्नलसिट (आइजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया 3 व 4 को प्रदेश के दो दिवसीय आगमन होगा। इंदौर में होगा जैन पत्रकारो का सम्मान श्री हुंडिया 3 को मुंबई से इंदौर आयेगे। शाम 7 बजे आइजा जिला इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित रहेगे। यहाँ पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले जैन पत्रकारो का सम्मान होगा। आयोजन प्रितमलाल दुआ सभागृह रीगल चोराहे पर होगा। विधायक व मेयर मालिनी गोड़, वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी , भारत मोदी, प्रेम डूंगरवाल सहित कई विशिस्ष्ट हस्तिया शामिल होगी। श्री हुंडिया के साथ राष्ट्रीय मंत्री श्री महावीर श्रीश्रीमाल भी मौजूद रहेगे। आईजा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पी.लोढा व प्रदेश सचिव शिरीष सकलेचा , इंदौर जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने प्रदेश मंत्री मयंक बाफना आदि ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बताया आइजा के प्रदेश सदस्यों को संस्था के प्रमाण पत्र भी दिए जाएगे।श्री हुंडिया व श्रीश्रीमाल 4 अक्टूबर रविवार को प्रातः 9 बजे नागदा जंक्शन पहुँचेगे। यहाँ आचार्य श्रीमद् लेखेन्द्रसुरिश्वर जी मसा के सानिध्य में होने वाले तपस्वियों की रथ यात्रा आदि कार्यक्रमो में मुख्य अतिथी के रूप में शामिल होंगे। आइजा के सदस्य नागदा निवासी चेतन नामदेव जैन का महामृत्युंजय तप (डबल मासक्षमण) 62 उपवास करने पर बहुमान किया जाएगा। आईजा के प्रदेश अध्यक्ष संजय लोढ़ा ,सचिव शिरीष सकलेचा, उपाध्यक्ष संदीप डाकोलिया,प्रचार सचिव मयंक बाफना,मंत्री नितिन चौधरी,हेमन्त जैन , इंदौर जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन आदि ने सभी सदस्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हूँड्डिया व श्री श्री माल का जोरदार स्वागत कर आयोजन में सम्मलित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *