झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- सोधर्म व्रहद तापोग्छिय मप्र श्वेताम्बर जैन श्रीसंघ के सहयोग से परिषद परिवार खजूरी आंगनवाड़ी केंद्र पर राष्ट्रसंत आचर्य श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वर मसा के प्रांत प्रवेशोत्सव के दौरान किए गए रात्रि विश्राम स्थली पर उनकी भावना के अनुरूप आंगनवाड़ी के बच्चों उपहार वितरण किए। साथ ही राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि थांदला भाजपा के मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, आंगनवाडी सुपरवाइजर सकना डामोर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा भूरिया, आंगनवाड़ी साहिका सुशीला जयंती डामोर का बहुमान भी राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के संरक्षक उमेश बी पीचा, अध्यक्ष चंचल भंडारी, सचिव वैभव छिपानी, उपाध्यक्ष नमन चत्तर, कोषाध्यक्ष प्राशु लुणावत, उज्जवल लुक्कड़ , इशंक पीचा द्वारा किया गया। अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष कमलेश दयजी, उपाध्यक्ष यतीश छिपानी समेत ग्रामीण एवं आंगनवाड़ी के बच्चे मौजूद थे। Post navigation हैंडल की हुई बाइक चुराई चातुर्मास के तहतं जिनालयों में कल से बहेगी धर्म की गंगा