झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- शनिवार सुबह 9 बजे जीप-बाइक भिडंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के जीप जावरा से थांदला की ओर जा रही थी की घुघरी मेंं बाइक सवार को टक्कर मार दी। गौरतलब है कि घर से अपने खेत पर कीटनाशक दवाई के छिडक़ाव के बाइक से भेरका गामड़ व धनजी गामड़ जा रहे की उन्हें जीप ने टक्कर मार दी दोनों घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनजी का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल अवस्था में 108 की मदद से घायल धनजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसका उपचार जारी थी। Post navigation लोकसभा प्रश्नकाल में सांसद भूरिया ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से पूछा आखिर कब पूरा होगा इंदौर-अहमदाबाद का राष्ट्रीय राजमार्ग एक शाम किशोर के नाम कार्यक्रम में बच्चों ने किशोर कुमार के नगमे से बांधा समां