अर्पित चोपड़ा, खवासा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने ग्राम में जनसंपर्क किया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर का मुख्य चौराहे पर भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम के प्राचीनतम हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के बाद डामोर ने पूरे ग्राम में जनसंपर्क किया। खवासा में जनसंपर्क करने के बाद भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क हेतु भामल की और रवाना हुए। भामल में बैठक के दौरान लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है ये राष्ट्रहित का चुनाव है, इसी चुनाव से देश की दशा और दिशा निर्धारित होगी, और भी कई मायनो में ये चुनाव महत्वपूर्ण है। बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कमल चावड़ा ने किया। आभार केशवसिंह सोलंकी ने माना। जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, खवासा मंडल अध्यक्ष रमेश बारिया, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह बापू, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष सुरेश चौहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, राजमल चोपड़ा, विश्वास सोनी, प्रदीप सिसौदिया, देवीसिंह देवदा, ईश्वर भगत, सुरेश पाटीदार, कमल पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। ) Post navigation घूंघट ओढ़ कर स्वयं सहायता समूह ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली युवा नेता हार्दिक पटेल 9 मई को कांतिलाल भूरिया के समर्थन में करेंगे जनसभा