भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल पिटोल में साप्ताहिक हाट मंगलवार के दिन मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन झाबुआ संकुल झाबुआ द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें स्वयं सहायता समूह एवं आशा संस्था द्वारा गठित समूह की महिलाओं द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर रैली निकाली। इस दौरान सभी समूहों की महिलाएं लाल ड्रेस एवं रैली में ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारे गूंज रहे थे। इसके बाद सभी ग्रामवासियों ने मतदान करने की शपथ ली गई। इस मौके पर ग्रामीण आजीविका से अमित राठौर आस्था संस्था से प्रकाशचंद्र जामुनिया, बदसिंह भूरिया, कन्नू बवेरिया, नितेश बिलवाल आदि लोग उपस्थित थे। ) Post navigation ग्राम को एक हैंडपंप का सहारा वह भी बंद, पेयजल की किल्लत झेल रहे ग्रामीण जीएस डामोर ने ग्रामीणों से जनसंपर्क में कहा- देश की दशा व दिशा तय कर, भाजपा के पक्ष में करे मतदान