झाबुआ। पड़ोसी राज्य गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के छक्के छुड़ाने वाले कांग्रेस के जुझारू युवा नेता हार्दिक पटेल मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे के अंतर्गत 9 मइ को रतलाम. झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे है। गौरतल है कि हार्दिक पटेल देश के पाटीदार समुदाय के प्रखर नेता है जो लंबे समय से गुजरात में भाजपा और उसकी सरकार को जबर्दस्त टक्कर दे रहे है, वे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। आपके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह जानकारी आज कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटृ और आचार्य नामदेव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *