अलीराजपुर Live के लिए ” बोरी ” से ” संजय गांधी ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट बोरी के समीप ग्राम नाहरपुरा के रहने वाले शेर सिंह का पुत्र अभयसिंह जो झाबुआ में m.a. की पढ़ाई कर रहा था कल रात में गायब हो गया घरवालों के ढूंढने पर भी नहीं मिला आज सुबह जब पुन: घरवालों ने खोज की तो युवक बोरी नाहरपुरा रोड पर पुल के पिलर से लटका हुआ मिला यहां गौरतलब है कि थाना बोरी में सूचना देने के बाद भी 2 घंटे तक पुलिस वहा नहीं पहुँची थी | जबकि सूचना देने वाले उसके परिजन को पुलिस ने थाने मे कथित रुप से हिरासत मे ले लिया है । लाश को प्रथम दृष्टया देखने पर मामला संदिग्ध लगता है मगर सारे खुलासे पीएम & पुलिस जांच के बाद ही होंगे । Post navigation आखिर बंगाली झोलाछाप चिकित्सकों पर क्यों मेहरबान है स्वास्थ्य विभाग? खण्ड स्तरीय दिव्यांग शिविर में 189 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण