रायपुरिया लवेश स्वर्णकार आगामी दिनों में अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय को लेकर प्रशासन सख्त ओर अलर्ट है । कलेक्टर प्रबल सिपाहा द्वारा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है ।लिहाजा पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम में फ्लैग मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया झाबुआ तिराहे पर लोगो को जागरूक भी किया गया । बताया गया कि मामले को लेकर निर्णय किसी भी पक्ष में हो शांत फिजा बिगड़नी नही चाहिए अगर किसी ने ऐसा किया तो सख्त कार्यवाही होगी शोशल मीडिया के फेसबुक व्हाट्सएप आदि पर किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट को कॉपी पेस्ट करने से बचने तथा कोई प्रतिकिया नही देने की अपील की गई है पुलिस प्रशासन ने अपील कर पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। फ्लैग मार्च में पेटलवाद एसडीएम एमएल मालवीय एसडीओपी बबीता बामनिया थाना प्रभारी डीएसपी पूजा शर्मा के साथ पुलिस स्टाफ मौजूद था ) Post navigation नवदुर्गा मित्र मंडल के गरबा पंडाल में बनाई आकर्षक झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र दर्दनाक हादसे में ट्रक ड्राइवर क्लीनर की मौके पर मौत