झाबुआ। कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता द्वारा वर्ष 2016 के लिये संपूर्ण जिला झाबुआ की सीमा क्षेत्र के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए।जारी आदेशानुसार गणेश चतुर्थी 5 सितम्बर, नवरात्र प्रारम्भ (घट स्थापना) 1 अक्टूबर, दिपावली का दूसरा दिन (पडवा) 31 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किये गये है।यह स्थानीय अवकाश कोषालय/उप कोषालय तथा बैंको के लिये प्रभावशील नहीं रहेगे। जिन शैक्षणिक संस्थाओं की इन दिनांको में परीक्षाएं नियत है। इन पर भी यह अवकाश प्रभावशील नहीं रहेगा। परीक्षायें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगी। Post navigation प्रदेश सरकार शिक्षक जगत के साथ भेदभाव न करे: कलावती भूरिया सचिव रोजगार सहायक, उपयंत्री पर होगी एफआईआर