विपुल पांचाल@ झाबुआ Live पूरा जिला पिछले 5 दिनों से लॉक डाउन है, लेकिन दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के मामलो में गिरावट आने की बजाय बढ़ोतरी हो रही है। जो कि पूरे जिलेवासियों के लिए बुरी वाली ख़बर है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में जिले में 106 नए कोरोना के कैस सामने आए है, जो कि चिंता का विषय बने हुए है। इसी के साथ ही जिले ने अब 5 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। झाबुआ Live अपील करता है कि सभी अपने घरों में रहे, सुरक्षित रहे।। मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखे, जिससे जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर की यह चेन टूट सके। नही तो हमारी एक लापरवाही हमें कहां ले जाकर छोड़ेगी यह दूसरे जिलों के हालात देखकर ही हम सभी समझ सकते है। Post navigation कोरोना कर्फ्यू में कपड़ा व्यापारी को दुकान खोलना पड़ा महंगा; पुलिस ने की कार्यवाही … बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस भेज रही अस्थाई जेल