पियुष चन्देल, अलीराजपुर ==== आलीराजपुर कलेक्टर की ट्रांसफर कार्यप्रणाली से अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों में भय व्याप्त है। वहीं आमजन के प्रति ये जवाबदेही की बजाय अपनी नोकरी बचाने की जुगत में सत्तापक्ष की जी हुजूरी में लगने के लिये मजबूर किये जा रहे हैं। नवागत कलेक्टर अपने पद के अनुरूप मजबूत निर्णय ले कर जिले की साढ़े सात लाख आम जनता के लिये प्रतिबद्ध रहे, अन्यथा विराट स्तर पर जन आंदोलन इन निर्णयों के खिलाफ किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आमजन के प्रति हितबद्ध हैं। औऱ वे जिला प्रशासन से भी यही अपेक्षा करते हैं, की वे सत्ता पक्ष के अनर्गल प्रलाप करने पर अपने उल्टे सीधे निर्णय अधीनस्थ अधिकारियों तथा आमजन पर न थोपे।उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक द्वय नागर सिंह चौहान तथा माधुसिंह डावर ने दी। ) Post navigation संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ सांसद भूरिया को ज्ञापन सौंप की नियमितीकरण की मांग बुरहानी नवनिहाल स्कूल में बच्चों को खसरा-रूबेला के टीके लगाए