आम्बुआ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं आलीराजपुर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जो कि इन दिनों जिले के प्रवास पर है कल 7 दिसंबर को आम्बुआ आ रही है पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर की है। हमारे संवाददाता को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भरत माहेशवरी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा आलीराजपुर जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके जिला प्रवास पर है वे कल 7 दिसंबर की दोपहर 12 बज कर 40 मिनट पर आम्बुआ की पी एम श्री उ मा वि में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हो कर अपने कर कमलों से साइकिल वितरण करने के ग्राम बड़ी के लिए प्रस्थान कर वहां भी साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आलीराजपुर रवाना हो गे। Post navigation बांग्लादेश हिंदू समाज पर हो रहे ज़ुल्म तथा अत्याचार के विरोध में आम्बुआ बंद रहा प्रभारी मंत्री संपतिया उइके द्वारा साइकिल वितरण किया गया