झाबुआ Live डेस्क आज झाबुआ जनपद के ऊमरी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला आवास लोकार्पित किया गया । हितग्राही “मुनसिंह” के इस आवास को आज झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल ओर सीईओ जिला पंचायत ” दिलीप कापसे ” ने फीता काटकर सोंपा । रिकार्ड समय मे बेहतर गुणवत्ता के साथ यह आवास बनाया गया है इस अवसर पर विधायक ओर सीईओ ग्रामीणों से रुबरू हुए । इस दोरान अतिथियों का परिचय महिला मिस्रीयों से भी करवाया गया । सीईओ जिला पंचायत कापसे ने इस अवसर पर ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे शाशन की योजनाओ का इसी तरह लाभ उठाए ओर अपने घर -गांव को स्वच्छ रखें । सीईओ ने जिले भर मे शोचालय निर्माण के लक्ष्य का खुलासा करते हुए हलमा के जरिए किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख भी किया । Post navigation सरपंच की उदासीनता से ग्राम में गंदगी के लगे ढेर, स्वच्छता अभियान को लगा पलीता सीईओ जिला पंचायत के इस एलान से “मध्यान्ह भोजन चलाने ” वालों को खैर नही