अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- आज जिला स्तरीय युवा उत्सव में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय खट्टाली की छात्राओं ने लोकगीत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की कक्षा 12 वी की छात्राए पिंकी प्रताप सिंह, अन्तिमबाल केशर सिंह, मीना गणपत, लक्ष्मी दितु सिंह, शीला नरसिंह, दशरी सरदार, ममता धुंधर सिंह, मनीषा राजू, भावना वेस्ता, सुशीला नानला, सुनीता बहादुर एवं कृतिका ओमप्रकाश ने सहभागिता की। टीम का नेतृत्व शिक्षक मुकेन्द्र निंगवाल ने किया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य प्रवीण प्रजापत एवं समस्त स्टाफ सदस्यो ने टीम को बधाई एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। Post navigation श्रावण के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में लगा भक्तों का तांता हाट बाजार में बिजली का तार टूटा, बड़ी दुर्घटना टली