आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता मे स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की छात्राओं ने विजेता वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में संस्था की छात्रा कृतिका महेश प्रजापत, जाहनवी चंद्रशेखर साहू और नौसीन इरफान एलची ने भाग लिया। ग्रुप लीडर के तौर पर संस्था की ललिता चौहान माध्यमिक शिक्षक उपस्थिति थी। इन छात्राओं ने प्रतियोगिता के हर राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की छात्राओं ने सराहना की। संस्था की विजेता टीम की छात्राओं को संस्कृति जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अलीराजपुर एवं जानकी यादव, सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग अलीराजपुर ने मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर विजेता वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र बैरागी एवं स्टाफ की निर्मला कनेश, राहबाई कलेश, बतुल सैफी, लालसिंह बामनिया, राधा बघेल, ममता वाणी, रैनु त्यागी, वंदना बारिया, शरीफ शेख, राहुल खेरिया, अरविंद हाड़ा, ज्योति गोयल, दर्शना गुप्ता ने इस उपलब्धि पर छात्राओं की टीम एवं ग्रुप लीडर को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से इन छात्राओं को प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का दो दिन और तीन रात का मुफ्त में दर्शन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *