चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रमुख प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. डोडवा कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है। अमृत महोत्सव के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। रंगोली, चित्रकला, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बढचढ भाग लिया है। जिसमें प्रो. रोशनी भंवर , डॉ. नवनीत सांकला, प्रो. निलेश परमार, व बी. एल भूरा के द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया है। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहे व संचालन अमृत महोत्सव प्रभारी डॉ. रेशम बघेल के द्वारा किया गया है। Post navigation जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में कन्या शाला की छात्राएं विजेता रही पुलिस ने अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी, आरोपी वाहन छोड़ मौके से हुए फरार