आलीराजपुर विधानसभा के विधायक नागरसिंह चौहान मप्र शासन के केबिनेट मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार आलीराजपुर आए। इस पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आर.एस.वसूनिया के मार्गदर्शन अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ जिला अलीराजपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्धारा जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। जिले की धार से सटे बोरी कस्बे मे स्वागत द्धार व हार फुल गुलदस्तो से अभिनंदन किया गया ।ग्राम कुंडलवासा मे समिति कुंडलवासा द्धारा तथा उदयगढ़ तिराहे पर समिति व जिला सहकारी बैंक उदयगढ़ माननीय नागरसिंह जी का अभिनंदन किया गया। काॅलेज चौराहा जोबट पर बैंक व समिति जोबट, कनवाडा, खटटाली व बडागुडा द्वारा स्वागत किया। बोरझाड मे समिति बोरझाड व आंबुआ के कर्मचारियों द्धारा हार फुल से स्वागत किया।जिला मुख्यालय अलीराजपुर पहुंचने पर दाहोद नाके के पास मंच लगाकर ढोल ताशो की मधुर संगीत के साथ, आतिशबाजी करते हुये नागरसिंह चौहान का तिलक व आरती उतारकर तथा 11 किलो के पुष्पहार तथा गुलदस्तो से स्वागत, अभिनंदन करते हुये लड्डू से मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर जिला आलीराजपुर बैंक नोडल राजेश राठौड़, शाखा प्रबंधक राजेश जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी एस.सी.वाघे, समिति प्रबंधक दिलीप वाणी, प्रेमसिंह भिंडे, मनोज सविता, सहायक प्रबंधक देवेन्द्र पाठक, शैलेश थैपडिया, गौरव वर्मा तथा अन्य समितियो के कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation यात्री वाहनों के दस्तावेज जैसे परमिट, बीमा, फिटनेस चेक कर, चालक-परिचालक को दिए निर्देश धार्मिक कार्यक्रम: अगर आपके जीवन में धैर्य है तो आप में राम है…