आलीराजपुर आदिवासी समाज के पारंपरिक भगोरिया हाट का उत्साह चरम पर है। बुधवार को गुजरात सीमा के समीप चांदपुर भगोरिया में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल के नेतृत्व में आदिवासी समाज के हजारो लोगों ने भगोरिया में ढोल-मॉदल की थाप पर नृत्य किया। युकां जिला अध्यक्ष बापू पटेल ने स्वयं ढोल बजाकर लोगो का उत्साहवर्धन किया और भगोरिया का आनंद लिया। इस दौरान दिलीप पटेल, पिंटू सेन, रूपला भाई, दौलत भाई, राजू पटेल, खुमान हरवाल, किशन भाई आदि उपस्थित थे। Post navigation गांव से बाहर खेल मैदान पर हुआ भोंगर्या हाट में जमकर हुई खरीदी-बिक्री, ग्रामीणों ने उठाया झूला-चकरी का लुत्फ संविदा कर्मियों ने विधायक पटेल के समक्ष मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन