img-thingझाबुआ जिला पत्रकार संघ के बहुप्रतिक्षित चुनाव रविवार को शहर में स्थित एक निजी सभा गृह में संपन्न होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिश्ठ पत्रकार एवं संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंदन अरोड़ा ने बताया कि जिला पत्रकार संघ के चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत सुबह 10 से 12 बजे सदस्यता आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे एवं पंजीयन किया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक निर्वाचन पर चर्चा, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं शीर्ष संगठन का गठन होगा। दोपहर 2 बजे से जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, अनोखीलाल मेहता, बीडी काबरा, अमृतलाल जैन, निर्भयसिंह ठाकुर, सत्यनारायण शर्मा, हरिशंकर पंवार, उत्तम जैन, राजेन्द्र सोनी, महेश पडियार, विमल मूथा, मुकेश अहिरवार, प्रकाश भंडारी, सोहन परमार, विमल जैन, अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, संदीप जैन, संजय जैन, संतोष रूनवाल, धीरज बुंदेला, राधेश्याम परिहार, पंकज रांका आदि ने जिला पत्रकार के समस्त सदस्यों को संघ द्वारा आयोजित विशेष साधारण सभा में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *