झाबुआ। जिले की पत्रकारिता के पितृपुरूष व जिला पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत के दिव्याशीष से रविवार को जिले के पत्रकारों का जमावड़ा मेघनगर में होगा।जिला पत्रकार संघ के संरक्षक प्रवीण सुराना, हरीशंकर पंवार, ठा. निर्भयसिंह व मनोज चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा व शपथ के साथ ही गुड़ीपड़वा मिलन समारोह मेघनगर की हॉटल अमरशांति मे सम्पन्न होगा। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने व जिले के पत्रकारों को मार्गदर्शन देने हेतु अतिथि के रूप में अर्जुनसिंह चन्देल, धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री, जोरावर सिंह, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम जैन के साथ ही आजाद की माटी से वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र जैन मौजूद रहेंगे। Post navigation 22 अप्रैल को दिव्यांगों को इंदौर में वितरित किए जाएंगे उपकरण वेरई माता के गरबों में बालक-बालिकाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां