झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- नवीन जिला पंचायत सीईओ दिलीप कापसे सोमवारको परवलिया स्कूल पहुंचे जहां उन्होंंने अपना लंच मध्यान्ह भोजन के रुप मे किया। साथ ही सीईओ ने एमडीएम का निरीक्षण किया तथा मीनू अनुसार भोजन देने हेतु समूह को निर्देशित किया। बच्चो की संख्या अधिक होने से मावि संस्था को प्रात: पाली मे व उमावि संस्था दोपहर पाली मे संचालित करने के लिए संस्था को निर्देशित किया गया। इस दौरान सीईओ जनपद थांदला, प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव, एनएस वरमडलिया, जनपद व जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारीय स्टाफ य शिक्षक व बच्चे बडी संख्या मे उपस्थित थे। Post navigation जिले का पहला प्रधानमंत्री आवास योजना का आवास ” लोकार्पित हुआ ; मुनसिंह का चेहरा खिला एनएसयूआई ने एमएसडब्ल्यू संचालित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन