BY फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर जिले में 7 से 21 मई तक चल रहे आवास पखवाडा के तहत आज जोबट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरी मे आवास पखवाड़े के अंतर्गत मॉर्निंग फॉलोअप किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी ने गांव के टीम के साथ आकस्मिक भ्रमण किया और अभी तक अपूर्ण आवासों के लिए हितग्राही से चर्चा कर उन्हें जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिए। त्यागी ने कहा कि आवास का काम पूर्ण करे पैसे आपको बंैक खातों में आखरी किश्त डाल दी जाएगी। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौर ने भी इसमें दो दिवस में कार्य चालू न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हल्का पटवारी को दिए हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत जोबट की टीम भी भ्रमण के दौरान मौजूद थी। Post navigation 95 फीसदी अंक अर्जित कर प्रणव वर्मा ने हाईस्कूल में किया टॉप दोषी शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही