जितेंद्र वाणी, नानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिंह चौहान ने नानपुर में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल निर्माण भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतला माता मंदिर धोलघेड़ा से नानपुर गांव में यातायात व्यवस्था दुरस्त अधिक होने के चलते ग्रामीणों की मांग अनुसार केबिनेट मंत्री विधायक नागर सिंह चौहान ने तत्काल ग्रामीणों की मांग को समस्याओं को देखते हुए 90 लाख रुपये के पुल को स्वीकृत किया गया था। आज भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिंह चौहान, रतलाम झाबुआ लोकसभा संसदीय प्रभारी किशोर शाह सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत मांगीलाल जिला पंचायत सदस्य भरत महेश्वरी जनपथ उपाध्यक्ष महेरसिह जिला मंत्री मेहताप सिंह कनेश नानपुर सरपँच सकरी समरथ सिंह मोर्य टिंपू राठौड़ जितेंद्र वाणी भाजपा नगर अध्यक्ष घनस्याम माली पूर्व भाजपा भाजपा नगर अध्यक्ष अखिलेश वाणी सावन सिंह मारू सज्जन सिंह मोर्य अंतर सिंह मुकाम सिंह वरिष्ठ कैलाशचन्द्र वाणी, डॉ. रामेश्वर गुप्ता ओमप्रकाश नागर सीताराम जी वाणी सुखराम मोर्य कालू भाई जिला पंचायत के अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया है। Post navigation नर्मदा जयंती पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने सिकलसेल मरीज के लिए किया रक्तदान आटा चक्की के बेल्ट में उलझकर चक्के की चपेट में आई महिला की मौत