जितेंद्र वाणी, नानपुर एक महीने पहले आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 18 जनवरी की है। सजनी पति दलसिंह तोमर भिलाला उम्र 31 वर्ष आटा चक्की चलाती है। नानपुर पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन भी आटा चक्की में अनाज पीस रही थी तभी उसका दुपट्टा चक्की के बेल्ट में उलझा और सजनी को भी खींच ले गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से वड़ोदरा रैफर किया गया। एक महीने से गुजरात में इलाज चल रहा था, जहां 19 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इसी तरह एक घटना सोमवार को ुहई। नानपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रंजिला पिता गुमान भिलाला उम्र 17 वर्ष निवासी भवरी फलिया जवनिया अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। नानपुर थाना प्रभारी कनासिया ने बताया दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है, पुलिस जांच कर रही है। शव का पीएम कर परिजन को सौंप दिया है। Post navigation क्षेत्र का विकास हो और जनता की समस्याओं का निराकरण हो यह भाजपा की रीति व नीति है : जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान नानपुर में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अति प्राचीन कालिका मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया