अलीराजपुर लाइव के लिए से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- जिला चिकित्सालय में आज जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान द्वारा एमरजेंसी टॉएज असेस्टेमेंट एंड ट्रीटमेंट कक्ष का फीता काटकर शुरू कर दिया गया। इस वार्ड में शून्य से पांच वर्ष तक के गंभीर बच्चों को एमरजेंसी उपचार किया जाएगा। इस कक्ष में ऑक्सीजन, सक्शन मशीन, मल्टीपैरा मॉनीटर, वेट मशीन तथा वारमल मशीन के साथ एमरजेंसी में उपयोग में आने वाली सभी दवाइयां मौजूद है। आज से शुरू होने वाले कक्ष के शुभारंभ अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रकाश ढोके, डॉ. केसी पटेल, डॉ. आर मंडल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पाटीदार, डॉ. शरद मचार समेत जिला चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद था। Post navigation मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी कन्हैयालाल वैद्य की स्मृति में व्याख्यानमाला-सम्मान समारोह बुधवार को