1 झाबुआ। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रात: 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 71वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई, जिसमें बापू के चित्र पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर देश के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी ने बापू के बताये गये मार्ग पर चल कर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सत्य एवं अहिंसा की नीति पर चलकर राष्ट्र को अंग्रेजों से मुक्त कराने व देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्णा योगदान दिया। उन्होने मानवता का पाठ पूरे विश्व को पढ़ाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश के विकास कार्यक्रमों के लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहुंचाना चाहते थे। इसी में वे विकास कार्यो की वास्तविक सफलता मानते थे। ऐसी दशा में अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर ने इस अवसर पर कहा कि बापू ने सर्व धर्म समभाव व भाईचारे को सत्य के पथ पर चलकर जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर सकंल्पित भाव से हमे आगे बढऩा होगा। हम गांधी जी को एक प्ररेणा शक्ति के रूप में हमेशा महसूस करेंगे।
जरूरमंत की करें सेवा-
लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ने महात्मा गांधी मानवता का पुजारी बताते हुए कहा कि हमे अपने जीवन में अनुसरण कर गरीब एवं जरूरतमंदों की सहायता देने में अपना योगदान देना चाहिए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान किया है उसे हमेषा याद रखा जाएगा तथा उनके आदर्शों पर चलकर हमें राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव ने बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सत्य व अहिंसा का पूजारी बताया एवं उनके बताए मार्ग पर चलकर देश सेवा एवं समाज सेवा तथा गरीब एवं असहाय के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने किया एवं आभार जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नाथुभाई मिस्त्री, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मालू डोडियार, शीला मकवाना, बेबी बारिया, मनु डोडियार, सुभाष व्यास, कलजी बाबा, तानसिंह, उमरी तडवी, दीपक डोडियार, गजेन्द्र चौहान, सौरभ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *