IMG-20170130-WA0013झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट-
बबलू संगीत व कला संस्था झाबुआ के तत्वावधान में सरस्वती वंदना गायन की ओपन प्रतियोगिता का आयोजन गायत्री मंदिर बसंत कॉलोनी में किया गया। 15 प्रतियोगियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के साथ वीणा पाणी का आराधना किया। कार्यक्रम गायत्री परिवार के विनोद जायसवाल, सर्वब्राम्हण समाज की पूर्व अध्यक्ष मुन्नीबेन शर्मा, संगीतकार सुदामा के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था द्वारा पुष्पहार व अभिनंदन पत्र से किया गया। स्वागत भाषण संचालक भारती सोनी ने किया। कार्यक्रम संचालन सुनीता आचार्य ने किया। पुरस्कार वितरण संकल्प ग्रुप से मंजू मिस्त्री व मंजू अरोरा के माध्यम से अतिथियों द्वारा किया गया। निर्णायक रतलाम से आये विद मुरलीधर सोनी ने किया। आभार संस्था की छात्रा मेहा सक्सेना ने माना। सरस्वती वंदना गायन की ओपन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गोपाल शर्मा, द्वितीय पुरस्कार निधि सरोलकर व तृतीय पुरस्कार प्रिया सरोलकर ने जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *