अलीराजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रुप में मनाया। राष्ट्रपिता गांधी के चित्र पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद दिया। देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता को याद कर श्री पटेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बापू ने अंग्रेजों को देश के बाहर निकालकर देश को गुलामी के बंधनों से मुक्त कराया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाशचंद जैन, पार्षद ओम सेठ राठौर, भूरसिंह डावर, राकेश सेन, राजू बामनिया, कांग्रेस नेता सुंदरसिंह बघेल, राजेन्द्र टवली, अनिल श्रीवास्तव, चिमलिया भाई, अनिल थेपडि़या, सुरेश सारडा, सिन्टू जायसवाल, भुवानसिंह बामनिया, लिमजी भाई, भाया भाई, नाना भाई, नसरु मुगल, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *