DSC07988भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयानों को बताया महिला विरोधी
झाबुआ। जिला कांग्रेस द्वारा रविवार दोपहर 12.30 बजे स्थानीय बस स्टैंड पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजन इकट्ठा हुए एवं रैली के रूप में नारे लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, एवं डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बस स्टैंड स्थित छतरी चौराहे पर पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौहान का नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने जिले के भ्रमण पर मीडिया से रूबरू हुए और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के विरूद्ध अनर्गल एवं असंयमित भाषा का प्रयोग किया तथा नारी जाति का अपमान किया।
सोनिया गांधी को कहा था छुई-मुई
डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध अर्नगल बयानबाजी कर ओछी मानसिकता का प्रमाण दिया है। लगता है कि भाजपा सत्तामद में इतनी चुर हो चुकी है कि उनके नेतागण अनर्गल बयानबाजी करते हुए नारी जाति के अपमान करने से भी नहीं चुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भाजपा नेताओं ने मोम की गुडिया कहा था बाद में उन्ही भाजपाइयों द्वारा गांधी को दुर्गा कहने को मजबूर होना पड़ा था। आने वाला समय कांग्रेस का है तथा कांग्रेस सोनिया गांधी के नेतृत्व में पुन: देश की जनता के सहयोग से सत्ता हासिल कर जनता की सेवा करेगी एवं भाजपा को करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी ने सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह के पार्टी बैठक में दिए भाषण में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को छुई-मुई जैसे शब्दों से उपमा देकर समग्र महिला जाति का अपमान किया है जिसे कदापि सहन नही किया जाएगा। कांग्रेसियों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पुलता दहन करने के साथ जमकर नारे बाजी भी तथा भाजपा को चेतावनी दी है कि वह अपनी बौखलाहट के चलते इस प्रकार ओछी मानसिकता पर उतर आई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानसिंह मेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, सेवादल संगठक राजेश भट्ट, महिला नेत्री शायरा बानो, शीला मकवाना, मालू डोडियार, एनसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पेटलावद मन्नालाल हामड़, कांग्रेस नेता शंकर सिंह भूरिया, सोनू सिंगार, थावरिया डामोर, अमरू डामोर, माना सरपंच, बाबु सरपंच, विजय भाबोर, ऋषि डोडियार, रिंकु रूनवाल, राजकुमार मूथा, हिरालाल काग, प्रभात श्रीवास्तव, मनीष हामड़, आशीष बोरी, जावेद भाई, प्रदीप परमार आदि कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *