पीयूष चन्देल, अलीराजपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया, नपाध्यक्ष सेना पटेल मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रगान किया ओर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने किया। कार्यक्रम में आमजनो को मिठाई वितरित की गई। शासन की गाइडलाइन अनुसार स्वतंत्रता दिवस आयोजन के संबंध में प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए उक्त आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, प्रकाशचन्द्र जेन, खुर्शीद दिवान, सुरेश सारडा, दिलीप पटेल, धनराज थेपड़िया, प्रबोध भाटी, धनराज राठौड़, अंकित माहेश्वरी, इरफान मंसूरी आदि मौजूद थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी। Post navigation स्वतंत्रता दिवस की सभी जिलेवासियों, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई… शुभकामनाएं सौजन्य- आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित कुंडलवासा जिला अलीराजपुर स्वतंत्रता दिवस की सभी जिलेवासियों, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई… शुभकामनाएं सौजन्य- आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित उदयगढ़ (कनास) जिला अलीराजपुर