आजाद नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल आज सोमवार को जिले के ग्राम सेजावाडा क्षेत्र के खखरकुआ फलिया में शादी समारोह में शामिल होकर ग्रामवासियों से चर्चा कर मुलाकात की । साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों को मास्क, सेनिटाईसर वितरित किये । श्री पटेल ने ग्रामवासियों की समस्याओं को जल्द पूरी करने के बारे में चर्चा की | उन्होंने संकल्प किया कि जिला कांग्रेस कलावती बहन के हर अधुरे सपने को पूरा करेगी । साथ ही पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिवस यही शादी समारोह में दूल्हे को पांच वृक्ष भेटकर वही पर वृक्षारोपण कर सभी को हर शादी में पांच वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर वनराज भाई, सेतु भाई, जयसिंह गणावा, महेश गणावा, भीखा भाई, शैलेश मावी, तरुण मंडलोई, सोनू वर्मा, कालसिंग डिटिया एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद थे | Post navigation एजूकेट गल्र्स संस्था ने कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित नर्मदा के गांवों में पहुंचकर वितरित किए राशन पैकेट आलीराजपुर में अब सम्पूर्ण बाजार खोलने की मिली अनुमति; लेकिन इस समय तक ही; कलेक्टर ने जारी किया आदेश ..