फिरोज खान, अलीराजपुर

जिला खाद्य अधिकारी  एस एन मिश्रा  के निर्देश पर खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण अलीराजपुर के निम्नलिखित समस्त कनिष्ठ /सहायक आपूर्ति अधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यपालिक अमले द्वारा 5000-5000 रुपये की राशि कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्थापित मुख्यमंत्री राहत कोश में स्वेच्छिक रूप से जमा की :-
1-  एस एन मिश्रा, डी एस ओ- 5000 रुपये।
2-  एन सी पैदाम एएसओ -5000 रुपये।
3-  संतोष निराले, जे एस ओ-5000 रुपये।
4- सवे सिंह गामड़, जे एस ओ-5000 रुपये
5-  राहुल मण्डलोई जे एस ओ -5000 रुपये।
6- श्री रामा अवास्या जे एस ओ-5000 रुपये
                          कुल राशि –30,000/-

श्रीनिवास मिश्रा,जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि यह हम सब का दायित्व इस कोरोना महामारी में बचाव हेतु आगे आना है। जो जहाँ ,उन्हें वही से अपनी क्षमता अनुसार शासन, प्रशासन व सरकार को सहयोग करना चाहिये। जिले में पदस्थ कार्यपालिक अधिकारी राहुल मंडलोई द्वारा हर्ष के साथ कहा कि इस वक्त हमे संजीदगी के साथ  गंभीरतापुर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये। 2003 बैच के अधिकारी संतोष निराले ,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जोबट,उदयगढ़ ने कहा कि सरकार, प्रशासन को हम कर्मचारी होने के नाते ,उससे भी पहले एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे आकर सहयोग व पूर्ण समर्पण से सहयोग करने की आवश्यकता है। मध्यप्रदेश आपूर्ति अधिकारी संघ भोपाल के इंदौर संभाग के अध्यक्ष सवे सिंह गामड़ द्वारा बताया कि विश्व के साथ साथ देश सहित मध्यप्रदेश में व अलीराजपुर जिले में कोरोना माहमारी से बचाव हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर वर्ग कर्मचारी/अधिकारी संघटन, समाज के विभिन्न वर्ग प्रमुख,आम नागरिक से अपील के फलस्वरूप शासन के निर्देश भी हैं ,एक दिन का स्वेच्छिक वेतन जमा करने हेतु अनुरोध किया हैं।  सुरभि गुप्ता कलेक्टर ने भी अपील कर्मचारियों/ अधिकारियों के अलावा आमजन से की हैं। इस हेतु खाद्य विभाग के जिला संगठन ने स्वेच्छिक रूप से माह मार्च 2020 एक माह की सैलरी में से 5000-5000 रुपये कुल 30000 रुपये शतप्रतिशत विभागीय अधिकारियों ने जमा किये हैं।

 

)_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *