झकनावदा
झकनावदा के कांग्रेस के युवा नेता जितेन्द्र राठौड़ को ब्लॉक युवक कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उक्त नियुक्ति सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक वालसिंह मेडा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी की अनुशंसा पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भुरिया ने जितेन्द्र राठौड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जितेन्द्र राठौड़ को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय व्होरा, वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह सेमलिया, विकास जोशी, पीयूष राठौर, गौरव अग्रवाल, नारायण पटेल, प्रदीप बौराना, सुनील राठौड़, दीपक चारण सहित समस्त कांग्रेसियों ने जितेन्द्र राठौड़ के नियुक्ति पर सांसद भूरिया सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार माना।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *