दिनेश वर्मा, झाबुआ अब जिले के थानों पर तैनात 100 डायल वाहन ज्यादा कारगर साबित होने वाली है अब इसमें लगी MDT स्क्रीन को अपडेट किया गया है। जिले की 100 डायल के प्रभारी कुलदीप गहलोत ने इसके बारे में बताया कि जिले में कुल 10 थाना क्षेत्रों में 11 एफआरवी यानि कि 100 डायल वाहन कार्य कर रही है लेकिन जिले की भौगोलिक स्थिति में वाहन में लगी पूर्व की तकनीकी से कुछ समस्याएं आ रही थी। कई बार इवेंट के मैसेज सही नही मिलते थे । लेकिन अब इसे अपडेट किया गया है पहले MDT में विंडो सिस्टम था और अब इसमें एंड्रॉयड सिस्टम को इन्सटॉल किया है अब यह ज्यादा सटीक कार्य करेगा। यह होगा फायदा इस नए सिस्टम से जब एफआरवी ने कोई भी इवेंट होगा तो स्क्रीन पर सूचनाकर्ता का नाम ओर मोबाइल के साथ ही लोकेशन दिखाई देगी साथ ही जो मेसेज दिया गया है । वह भी स्किन पर दिखाई देगा जिससे जो कार्रवाई के लिए जा रहे पुलिस कर्मी तैयार रहेंगे । वही जो कार्रवाई वह करेंगे वह भी उसी स्क्रीन से बात सकेंगे। इससे अब इनके कार्य मे ज्यादा मुस्तेदी आएगी । ) Post navigation एक ऐसा सरकारी प्राइमरी स्कूल जो निजी स्कूलों को दे रहा है कांटे की टक्कर, यहां के शिक्षकों को भी सेल्यूट करने के मजबूर हो जाएंगे आप जितेन्द्र राठौड़ कांग्रेस के ब्लॉक युवक अध्यक्ष मनोनीत