रक्षित मोदी, छकतला जितनी श्रद्धा और समर्पण से अपने गुरु को मानोगेए उतनी ही श्रद्धा और समर्पण से ही कई गुना अपने गुरु से अनुदान वरदान मिलेगा। यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार की तहसील समन्वयक समिति संतोष वर्मा ने कही। वे छकतला के समीप ग्राम मूंडला में मुख्य अतिथि के रूप में गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में दीपक राठौड व छकतला प्रज्ञा पीठ के परिव्राजक रामलाल तोमर उपस्थित थे। सर्व प्रथमअतिथियों ने मंच पर गुरुदेव माताजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पूजन व माल्यार्पण किया। उन्होंने ने कहा कि जिस गुरु ने पूरी दुनिया को सुधारने में युग निर्माण योजना में पूरा जीवन लगा दिया। गुरुदेव इस युग निर्माण योजना में भगवान के कार्य मे जिससे काम करवा ना चाहते है उससे ही करवाते है। और हम कर रहे है। यह सौभाग्य की बात है। शांतिकुंज ने वर्ष 2020 को गृहे.ग्रहे गायत्री यज्ञ एवम उपासना वर्ष घोषित किया है। हमे हर घर-घर मे यज्ञ के माध्यम से गायत्री माता को पहुचना है। 7 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूरे विश्व मे एक साथ गायत्री यज्ञ होंगे। साथ ही हमे भी अपने घर मे गायत्री यज्ञ करना है। जितना यज्ञ होगा उतना ही पूरे विश्व में फैला विचारो का दूषित वातावरण साफ होगा।ओर मानव के विचारो में सकारात्मक परिवर्तन होगा। हमे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को संगठित होकर के गुरु के कार्य को करना है।और सभी कार्यकर्ता गायत्री साधना को महत्व दे सामूहिक साधनाए ओर व्यक्तिगत साधना समूहिक साधना राष्ट्र जागरण के लिए ओर व्यक्तिगत साधना अपने लिए व अपने परिवार के लिए होती है जिससे परिवार के दुख व कष्ट मिटते है। अपने अपने ग्राम को देवालय को साधना से ऊर्जावान व गायत्रीमय बनाओ। कार्यक्रम में जो साधक 40 दिवसीय साधना कर रहे है उन्हें शांतिकुंज से प्राप्त साधना के आशीर्वाद पत्र मंच से वितरित किये गए। स्वागत उदबोधन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्रसिंह भयडिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन लालसिंग तोमर ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री कृष्ण भाई सोलंकी ने माना। Post navigation झनकार क्लब ने शिव शक्ति क्रिकेट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट जीता आजाद के बलिदान अवसर पर बोले मंत्री जीतू पटवारी; देश को जाति, धर्म वर्ग के आधार पर बाटने वाली ताकतो का सभी को मिलकर मुकाबला करना होगा