गगन पांचाल @ कल्याणपुरा कहावत है यह इश्क नहीं है आंसा .. लेकिन आदिवासी बहुल झाबुआ जिले मे अब यह इश्क जानलेवा हो चला है आज तडके जिले के कल्याणपुरा थाने के ढेबर बडी गांव मे एक विवाहित युवक बब्बू पिता कालू भाबर ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया .. पुलिस ने मग॔ कायम जांच शुरु कर दी है .. शुरुआती जांच मे यह तथ्य सामने आया है कि मृतक युवक का गांव की ही एक लडकी से इश्क था ओर वह उसे अपनी दूसरी पत्नी बनाकर ले आया था मगर विवाद बढा तो समाज की पंचायत मे अपनी इस कथित प्रेमिका को उसे पुनः वापस उसके परिजनों को सोंपना पडा ओर दंड के रुप मे ₹ 60 हजार भी देने पडे .. ग्रामीणों के अनुसार इस वियोग से वह दुखी लग रहा था ओर आज तडके उसने जान देने का मन बनाया ओर फांसी लगा ली ..गोरतलब है कि दो दिन पहले ही झाबुआ शहर मे भी एक युवक ने एक युवती से कथित ब्रेक अप के बाद सुसाइड कर लिया था । ) Post navigation छात्रा सुसाइड मामले में होस्टल अधीक्षिका को कलेक्टर ने किया निलंबित आपकी सरकार खंडाला के द्वार भेजो सरकार ; अंधेरे मे जीने को मजबूर है आदिवासी